ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: पटना में प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, बिहार में सरकार बनी...

Bihar Politics: पटना में प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, बिहार में सरकार बनी तो करेंगे यह काम

Bihar Politics: बिहार सत्याग्रह आश्रम में जन सुराज अंबेडकर संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशांत किशोर ने अंबेडकर संवाद कार्यशाला के दौरान दलित समाज समेत किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं.

31-Jan-2025 08:20 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार सत्याग्रह आश्रम में जन सुराज अंबेडकर संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय था कि बिहार में दलित समुदाय के लोगों को शिक्षा के प्रति कैसे जागरूक किया जाए। कार्यशाला में दलित समुदाय के नेताओं, विचारकों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दलित समाज के उत्थान के लिए जन सुराज का विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के प्रयासों से अनुसूचित जातियों को राजनीतिक भागीदारी मिली, लेकिन आज भी दलित समुदाय का एक बड़ा वर्ग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इसका मतलब यह जरूरी नहीं है कि केवल MLA या MP बनने से ही समाज में सुधार आएगा।


उन्होंने कहा कि जन सुराज ने तय किया है कि जब हम व्यवस्था में आएंगे तो राजनीतिक भागीदारी के साथ-साथ दलित समुदाय के लिए 5 वादों को पूरा करेंगे। पहला वादा दलित समाज के बच्चों के लिए है क्योंकि सिर्फ 3 प्रतिशत दलित छात्र ही 12वीं पास कर पाते हैं। इसलिए जो भी 10वीं पास करेगा और 50% से ज्यादा अंक लाएगा उसे आगे की पढ़ाई के लिए 2000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी और साथ ही मौजूदा अंबेडकर छात्रावास का जीर्णोद्धार किया जाएगा। 


दूसरी सबसे बड़ी समस्या है कि दलितों के पास जमीन नहीं है। इसलिए जन सुराज वादा कर रहा है कि अगले तीन साल में अभियान चलाकर 100 प्रतिशत भूमिहीन दलित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन दी जाएगी। तीसरा दलितों को खेती से जोड़ने के लिए उन्हें सरकारी जमीन लीज पर दी जाएगी। इसके साथ ही हमारे जो युवा दलित साथी अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पूंजी के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें सरकारी गारंटी पर पूंजी मुहैया कराई जाएगी। 


जन सुराज का पांचवां और अंतिम वादा यह है कि जिस भी सीट पर दलित समुदाय की अच्छी आबादी है और उस सीट पर काबिल उम्मीदवार मौजूद है, लेकिन सीट आरक्षित नहीं है, तो उस सीट पर भी दलित समुदाय के व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा।