ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / politics / Bihar Politics: 'मानसिक रूप से बीमार लोग चला रहे बिहार ....', BPSC अभ्यर्थियों...

Bihar Politics: 'मानसिक रूप से बीमार लोग चला रहे बिहार ....', BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा - जेपी के चेला को लोकतांत्रिक विरोध से नफरत

26-Dec-2024 07:36 AM

By First Bihar

PATNA : पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर बिहार का सियासी पारा गरम हो गया है। विपक्ष के तरफ से लगातार इसको लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। ऐसे में अब बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष  तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को मानसिक रूप से बीमार लोग चला रहे हैं, उन्हें खोज-खबर नहीं है कि प्रदेश में क्या हो रहा है?


 तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने बिहार में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद को जेपी (जय प्रकाश नारायण) का चेला बताते हैं, लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से उन्हें नफरत है। उन्होंने एनडीए के नेताओं का स्वार्थी करार दिया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। 


उन्होंने पटना में हुए बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के कई वीडियो शेयर किए। तेजस्वी ने बिहार सरकार पर भड़कते हुए कहा कि चंद माह पूर्व तक NDA के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे। अब वही बीजेपी, एलजेपी और हम के नेता उनके तानाशाही निर्णयों को शिरोधार्य कर बीपीएससी परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवाकर इसे उचित ठहरा रहे हैं।


इधर, तेजस्वी ने आरोप लगाया है  कि बिहार में गुंडों की सरकार है। इन्होंने (पुलिसकर्मियों) ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा और उनपर लाठियां बरसाई गईं। गौरतलब हो कि पटना में बीते एक हफ्ते से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी बुधवार दोपहर बाद बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। 13 दिसंबर को हुई बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर, इसे पुनः आयोजित करने की मांग को लेकर बीते एक हफ्ते से पटना में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं।