बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Mar-2025 12:15 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: कांग्रेस ने बिहार चुनाव पर फाइनल फैसला कर लिया है। दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा की। बैठक में सहमति बनी है कि पार्टी बिहार में राजद और महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा-जदयू को पराजित करेगी।
सूत्रों के मुताबिक बिहार के कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी आलाकमान भी आरजेडी के साथ गठबंधन के पक्ष में था। हालांकि बैठक में कुछ नेताओं ने आरजेडी के साथ सम्मानजनक समझौते की बात भी की। पार्टी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सीटों के बारे में बिहार में इंडिया गठबंधन की बैठक में फैसला किया जाएगा। बैठक में तय किया गया है कि जल्दी ही बिहार में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन को मजबूत बनाने का मिशन शुरू किया जा सके। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार समेत बिहार के कई पार्टी नेता, सांसद और विधायक इस बैठक में शरीक हुए।
खबरों के मुताबिक बैठक में खरगे ने बिहार के नेताओं को टास्क सौंपा कि चुनावी वर्ष में पार्टी के नेता मुख्यालय से बाहर निकलें और जिले और विधानसभा क्षेत्र में समय बिताएं। जनता से संवाद करें। उन्होंने जोर दिया कि जनता के बीच जाए बगैर और उनकी समस्याओं को समझे बिना चुनाव में जीत संभव नहीं। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के पलायन, रोजगार, नौकरी, अपराध, भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी नेता मुखर हो और प्रत्येक प्लेटफार्म पर इन मुद्दों को उठाएं। बैठक के दौरान उन्होंने बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी पार्टी नेताओं से बात की।