ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / politics / बिहार एनडीए में सिर फुटौव्वल जारी, पटना से शुरू हुई लड़ाई दिल्ली दरबार...

बिहार एनडीए में सिर फुटौव्वल जारी, पटना से शुरू हुई लड़ाई दिल्ली दरबार पहुंच गई: मुकेश सहनी

Bihar Politics: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर तनाव चरम पर है। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जैसी बड़ी पार्टी को अब सीटों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। एनडीए की लड़ाई अब दिल्ली तक पहुंच गई है।

11-Oct-2025 04:00 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: भाजपा और एनडीए की दिल्ली में हो रही बैठकों को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के लिए यह दुर्दिन का वक्त है कि उसे सीट बंटवारे के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।   


उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोज़गारी रिकॉर्ड तोड़ रही है, उधर महंगाई कमर तोड़ रही है। बिहार में उद्योग धंधों का कहीं अता-पता नहीं है और न ही निवेश की योजना है। व्यापार, कारोबार, दुकानदारी, कारीगरी सब ठप हैं। बंदरबांट में उलझी एनडीए सरकार से जनता को कोई उम्मीद अब नहीं बची है।   


बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि अब एनडीए की शुरू हुई सीट बंटवारे की लड़ाई दिल्ली दरबार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे रहने की इच्छा इतनी बलवती हो गई है कि वे भाजपा के सामने समर्पण कर चुके हैं। 


उन्होंने कहा कि जदयू मुख्यमंत्री की कुर्सी अपने पास रखने के लिए बेचैन है जबकि भाजपा इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनने के लिए व्यग्र है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सबकुछ तय है, बस आखिरी टच दिया जा रहा है। बहुत जल्द सबकुछ की घोषणा कर दी जाएगी।