बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
29-Jan-2022 12:04 PM
PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसको लेकर आज घोषणा हो जाएगी. बिहार NDA के घटक दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे पटना में होगी. उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया से कहा कि सहमति पहले ही बन गई थी, आज सीएम से मिलकर हम लोगों ने विचार विमर्श किया है.
तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिहार एनडीए में कोई विवाद नहीं था. उत्तर प्रदेश में जो बात चल रही थी वह बिहार में मुद्दा नहीं है. उसको राष्ट्रीय नेतृत्व देखता है. वहीं वीआईपी पार्टी और जीतन राम मांझी को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. सारी घोषणा पीसी में होगी. दोनों दल के नेता इस पर तय करेंगे.
बता दें कि विधानपरिषद चुनाव को लेकर आज बिहार एनडीए में फाइनल बातचीत हुई है. बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटा बैठक चली. बैठक में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे. बैठक में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे.
बैठक के बाद भूपेंद्र यादव मुस्कुराते हुए बाहर निकले थे. जिससे अंदाजा लगाया गया कि नीतीश कुमार से उनकी सकारात्मक बात हुई है. वहीं तारकिशोर प्रसाद ने भी इस पर मुहर लगा दी कि सीट शेयरिंग पर बात हो गई है. शाम तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी.