NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग
16-Dec-2023 09:22 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी को लेकर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शराबबंदी फेल है। नीतीश कुमार में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो गुजरात मॉडल बिहार में लागू करें। शराबबंदी के नाम पर गरीबों को टारगेट किया जा रहा है। 70% गरीब बिहार के विभिन्न जेलों में बंद हैं ये लोग केस में फंसे हुए हैं।
जीतन राम मांझी ने कहा कि गरीब लोग देशी पीते हैं तो पकड़े जाते हैं जबकि बड़े लोग शराब पीने के बाद भी नहीं पकड़े जाते हैं। गरीबों पर कार्रवाई की जाती है जबकि अमीर बच निकलते हैं। जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले बड़े-बड़े ठेकेदार, विधायक, मंत्री, जज, कलेक्टर,एसपी,पुलिस ऑफिसर ये सब लोग रात में शराब पीते हैं लेकिन इन लोगों को कोई नहीं पकड़ता। सिर्फ गरीबों को ही पकड़ा जाता है।
इसीलिए हमने सरकार से कहा था कि शराबबंदी पर समीक्षा होनी चाहिए और गुजरात से सीख लेनी चाहिए। मांझी ने नीतीश सरकार से बिहार में गुजरात मॉडल शराबबंदी लागू करने की मांग की। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2016 में शराबबंदी लागू की लेकिन पूर्ण शराबबंदी आज तक बिहार में लागू नहीं हुआ। जिसे लेकर अब नीतीश कुमार शराबबंदी की समीक्षा करने के मूड में है। जीतन राम मांझी ने शराब की समीक्षा का समर्थन भी किया है। बता दें कि जीतन राम मांझी हाजीपुर पहुंचे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बातें कही।