Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री
28-Aug-2021 04:12 PM
PATNA : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया हैरान है. जिस तरीके से तालिबानियों ने वहां आतंक मचाया है, वह वाकई अन्य देशों के लिए चिंता की बात है. इसी बीच बिहार सरकार के एक मंत्री ने बड़ा बयान दे दिया है. बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने ये कह दिया है कि भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा ही होने वाला है. अगर यहां जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो यहां भी तालिबानी पैदा होंगे.
पार्टी के सहयोग कार्यक्रम में बीजेपी के दफ्तर पहुंचे बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि "जातिगत जनगणना लोगों की अपनी-अपनी पसंद है. लेकिन मेरा मानना है कि जातीय जनगणना से पहले देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए. बिहार में और इस देश में तेजी से जनसंख्या विस्फोट हुआ है. यह धरती जनसंख्या विस्फोट के कारण दबती जा रही है. इसलिए देश में सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए. उसके बाद जातीय जनगणना होते रहेगी."
जातीय जनगणना के सवाल पर मंत्री नीरज कुमार बबलू यहीं नहीं रुके. उन्होंने यहां तक कह दिया कि "अगर भारत में जनसंख्या का यही हाल रहा तो हमारे देश में भी तालिबानी ताकत सिर उठाएगी. भारत का हाल अफगानिस्तान जैसा हो सकता है. इसलिए सबसे पहले इस देश में जनसँख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए, उसके बाद जो जनगणना करना है, सरकार करे. हमें कोई आपत्ति नहीं है."

बीजेपी नेता और वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू के इस विवादित बयान के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. विपक्षी पार्टियों के नेता नीरज कुमार बबलू के इस बयान का जोरदार विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता समाज में जहर घोलने का काम कर रहे है. इससे समाज में गलत मैसेज जाता है.
बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण कानून अपनी जगह है और जो राज्य इसमें कुछ करना चाहें, यह उनका अपना अधिकार है. हमलोगों ने बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए शुरू से इसका आकलन किया. अगर पत्नियां पढ़ी होंगी तो प्रजनन दर अपने आप घटेगी. हमलोग इसी पर चल रहे हैं.