ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / politics / बिहार में अब जनता दरबार पर सियासत, जेडीयू ने बीजेपी को दी खुली...

बिहार में अब जनता दरबार पर सियासत, जेडीयू ने बीजेपी को दी खुली चुनौती

25-Sep-2022 12:35 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर अब सियासत शुरू हो गई है। सियासी हलचल के बीच जेडीयू ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर जमकर हमला बोला है। जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि बिहार में सत्ता जाने के बाद से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल राजनीतिक रूप से दिवालिये हो चुके हैं। इसीलिए वे अनर्गल बयान दे रहे हैं। 





अभिषेक झा ने कहा है कि संजय जायसवाल जनता दरबार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि देश के स्तर पर जनता दरबार का मॉडल पहली बार नीतीश कुमार ने स्थापित किया है। वे जनता से सीधे संवाद कर उनकी शिकायत दूर करते हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पेट में दर्द होता है। 





जेडीयू प्रवक्ता ने संजय जायसवाल को खुली चुनौती दी है कि अपने एक भी नेता या मुख्यमंत्री का नाम बताएं जो नीतीश कुमार जैसे लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार को जनता पसंद करती है और वे सालों से बिहार पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगलराज की बात करने वाल संजय जायसवाल को याद होना चाहिए कि एक बार बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद वे आरजेडी में चले गए थे और वहां प्रखंड अध्यक्ष थे। चुनाव लड़ने के बाद उन्हें केवल 5-6 हज़ार वोट मिले थे और वे अपनी जमानत तक नहीं बता पाए थे। अपने इतिहास को भले वो भूल जाएं लेकिन जनता उनका असली चेहरा अच्छे से पहचानती है। 





दरअसल, संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के जनता दरबार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जनता दरबार के लिए फरियादी पहले एक चिट्ठी भरते हैं। सवाल पसंद आने पर ही आपको सरकारी खर्चे से जनता दरबार में बुलाया जाएगा। ये लोग सिर्फ नाटक करते हैं। फरियादों को पहले भर पेट खाना खिलाया जाता है ताकि वे अधिकारी के खिलाफ कुछ बोल न दें।