ब्रेकिंग न्यूज़

करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / politics / Bihar Ias News: बिहार कैडर के 19 IAS अफसरों के बारे में जान...

Bihar Ias News: बिहार कैडर के 19 IAS अफसरों के बारे में जान लें..सेवा का अंतिम वर्ष, इनमें कई दिग्गज -चर्चित चेहरे हैं शामिल...

12-Dec-2024 01:24 PM

By First Bihar

Bihar Ias News:  बिहार कैडर के कई वरिष्ठ अधिकारी अगले साल सेवा में नहीं होंगे. मुख्य सचिव स्तर के पांच अधिकारी 2025 में साल सेवानिवृत हो जाएंगे. इनमें दो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. सूबे के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा( 1989) 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत होंगे. वहीं चैतन्य प्रसाद(1990) 31 जुलाई 2025, शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ.एस.सिद्धार्थ (1991) 30 नवंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे. बिहार कैडर के कुल 28 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इनमें सुनील बर्थवाल(1989) 30 सितंबर 2025 और सुजाता चर्तुवेदी 30 जून 2025 को सेवानिवृत होंगी. 

सचिव रैंक वाले दो अफसर अगले साल होंगे रिटायर 

प्रधान सचिव रैंक में किसी आईएएस अधिकारी का अगले साल रिटायरमेंट नहीं है. सचिव रैंक में वैद्यनाथ यादव(2007) 28 फरवरी 2025, संजय कुमार सिंह(2007) 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत होंगे. हालांकि संजय दूबे(2008) पूर्णिया के आयुक्त हैं, ये 31 दिसंबर 2024 को ही सेवीनिवृत हो रहे हैं.

बिप्रसे से भाप्रसे में प्रोन्नत 12 अफसर 2025 में होंगे सेवानिवृत

वहीं, विशेष सचिव स्तर में 12 आईएएस अधिकारी अगले साल रिटायर करेंगे. ये वो अधिकारी हैं जो बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने हैं. पंकज कुमार(2010) निदेशक प्राथमिक शिक्षा 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत होंगे. पुरूषोत्तम पासवान(2011) सचिव राज्य निर्वाचन प्राधिकार 30 जनवरी 2025 को, विनय कुमार राय(2011) निदेशक पर्यटन 31 जनवरी 2025, निर्मल कुमार राय(2011) सचिव विवि सेवा आयोग  30 सितंबर 2025, शिव कुमार शैव(2011) बंदोबस्त पदाधिकारी किशनगंज 30 जून 2025, विश्वनाथ चौधरी(2011) 30 अप्रैल 2025, अनिमेष पांडेय(2013) 31 मई 2025, संजय कुमार(2013) अपर सचिव शिक्षा विभाग 31 जनवरी 2025, निशीथ वर्मा(2013) अपर सचिव कैबिनेट 31 अगस्त 2025, संजीव कुमार सिन्हा (2013) अपर सचिव जल संसाधन 31 जनवरी 2025, सुधांशु कुमार सिंह(2013) उप निदेशक ब्रेडा 31 जनवरी 2025 और इबरार आलम(2013) अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत होंगे. 

विवेकानंद की रिपोर्ट