साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
16-Sep-2025 06:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा में फरवरी 2024 में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। मंगलवार को ईओयू ने रामनगर से बीजेपी विधायक भागीरथी देवी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं, जो आगे की जांच में मदद करेंगी।
ईओयू सूत्रों के अनुसार, अब बुधवार को जेडीयू विधायक दिलीप राय से भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव से भी ईओयू ने करीब 4 घंटे तक सवाल-जवाब किया था। इस मामले में अब तक पूर्व विधायक बीमा भारती, डॉ. संजीव, मोनू कुमार, और इंजीनियर सुनील जैसे अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है।
बता दें कि फरवरी 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ था। आरोप है कि फ्लोर टेस्ट से पहले सरकार गिराने की कोशिश के तहत कई विधायकों को मंत्री पद और 10-10 करोड़ रुपये के प्रलोभन दिए गए थे।
इसको लेकर 11 फरवरी 2024 को जेडीयू विधायक सुधांशु कुमार ने पटना के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें महागठबंधन की ओर से एनडीए विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया गया था। जांच में तेजी के साथ अब मामला एक बार फिर सुर्खियों में है और आने वाले दिनों में और नेताओं की पूछताछ हो सकती है।