Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह
28-Nov-2025 11:48 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीवान में हुई लूट की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता घबराए नहीं, लेकिन अगर कानून के साथ खिलवाड़ किया गया तो अपराधियों को कठोर कार्रवाई के तहत ऊपर भेजा जाएगा।
दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की हालिया बैठक में हुई झड़पों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह घटना निश्चित रूप से होना ही था। राहुल गांधी द्वारा बिहार में वोट चोरी का आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन बिहार की जनता ने इसका जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर जो भी झड़पें हुईं, लोग वही बयान कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव के मीडिया से बातचीत न करने पर उन्होंने कहा कि यह समझा जा सकता है। पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा है और अभी सरकार नहीं बनी है। इसके अलावा, कुछ पारिवारिक कारण या दिल्ली दौरे की वजह से भी मीडिया से बात न करना हो सकता है। सरकार न बनने के कारण उनकी भूमिका विपक्षी के रूप में होगी।
वहीं, कांग्रेस में टिकट बेचने और आंतरिक विवादों को लेकर उन्होंने कहा कि लगातार कार्यकर्ता और नेता इसकी शिकायत कर रहे हैं। अब कांग्रेस के नेताओं के पास बचा क्या है, वह भाजपा नेताओं का पैर तोड़ने तक की बातें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे आगे भी कुछ हो सकता है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना