Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
08-Sep-2025 05:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बड़ा एलान कर दिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान देने की घोषणा कर दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है”।
सीएम ने आगे लिखा, “हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु राज्य सरकार ने सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। भारतीय हॉकी टीम को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं”।
बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित खेल अकादमी में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी मैच में भारत ने कोरिया के खिलाफ रविवार को शानदार जीत हासिल की है। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ था। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया।
जीत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी थी और अब उन्होंने हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को बिहार सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपए देने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही साथ सरकार सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी।
