BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
16-Jun-2021 07:09 AM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण कम होने के कारण जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। इसके साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी अब शुरू होने लगी हैं। पार्टियों में बैठकों का दौर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी ने इसी महीने अपनी प्रदेश कार्यसमिति बुलाने का फैसला किया है। 27 जून को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बुलाई गई है हालांकि यह बैठक वर्चुअल मोड में होगी।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि 45 सांगठनिक जिलों के नेता अपने-अपने जिलों से ही सदस्यों के साथ जुड़ेंगे। प्रदेश से बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक के पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को इस पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की रूपरेखा तय करने के लिए कई एजेंटों पर चर्चा हुई। यह तय किया गया कि 27 जून को बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति वर्चुअल मोड में आयोजित की जाए। प्रदेश कार्यसमिति में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी शामिल होंगे। इनके अलावे बिहार से जुड़े कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता भी कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश कार्यालय में सीमित लोगों को ही बुलाया जाएगा।
ऐसा पहली बार होगा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लगभग 100 के करीब पदाधिकारी स्वस्थ शरीर शामिल होंगे बाकी अन्य नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे। कार्यसमिति की बैठक में कई एजेंटों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा होगी कि बिहार में मौजूदा राजनीतिक स्थिति क्या है। साथ ही साथ भविष्य को लेकर पार्टी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी।