बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप
20-Dec-2024 09:45 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आवास यानी सीएम आवास से निकलकर सामने आ रही है। खबर यह है की आज सीएम नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसका मतलब साफ़ है कि आज सीएम किसी भी सरकारी या गैरसरकारी समारोह या मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।
जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार की तबीयत आज अचानक खराब हो गई जिसके बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार को आज ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन अब जो जानकारी निकाल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के मौसम बदलने की वजह से तबियत को लेकर समस्या हो गई। गुरूवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में भी उन्होंने अपने मंत्रियों से तबियत ठीक नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुबह तक तक इंतजार किया और उन्हें लगा की तबियत में सुधार हो जाएगा तो वह सुबह तय कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हुई।लिहाजा आज सीएम नीतिश कुमार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था।
इसके अलावा राजगीर जाने का प्रोग्राम था. सीएम वहां सम्राट जरासंध स्मारक स्मृति पार्क का उद्घाटन करने वाले थे. साथ ही उद्यान में बनी सम्राट जरासंध स्मारक की मूर्ति के अनावरण का भी कार्यक्रम था. तबीयत खराब होने की वजह से सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. हालांकि, सूत्रों की माने तो उनकी तबीयत ठीक लगी तो वो बिहार बिजनेस कनेक्ट में शामिल हो सकते हैं.