बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
28-Jul-2022 07:46 AM
PATNA : भोला यादव को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हनुमान कहा जाता है। लालू के इस हनुमान की गिरफ्तारी को 24 घंटे गुजर चुके हैं लेकिन अब तक ना तो लालू यादव और ना ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने भोला यादव के मसले पर जुबान खोली है। हर छोटी बड़ी बात पर भारतीय जनता पार्टी को खरी-खोटी सुनाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जैसे सांप सूंघ गया है। तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यही हाल लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती का है। बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाले लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव भी इस बार चुप हैं। लालू यादव के परिवार की यह खामोशी बेवजह नहीं है।
सियासी गलियारे में यह चर्चा है कि लालू परिवार भोला यादव की गिरफ्तारी के बाद बेहद सदमे में है। लालू परिवार के लोगों को ऐसा लगता है कि भोला यादव की गिरफ्तारी के बाद अब सीबीआई के निशाने पर उनके परिवार का कोई दूसरा सदस्य हो सकता है। ऐसे में गिरफ्तारी की आशंका को लेकर सभी डरे हुए हैं। भोला यादव के बचाव में कुछ भी बोलने से पहले लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव इस बात की तस्दीक कर लेना चाहते हैं कि आईआरसीटीसी घोटाले में उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है या नहीं।
लालू परिवार में शायद ही किसी को इस बात का अंदाजा रहा होगा कि आईआरसीटीसी घोटाले में भोला यादव की गिरफ्तारी हो सकती है। अब तक लालू परिवार के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है। लालू यादव अगर जेल गए भी हैं तो चारा घोटाला मामले में। भोला यादव की अचानक हुई गिरफ्तारी और सीबीआई के रिमांड पर 7 दिनों के लिए उनका चला जाना, लालू परिवार की परेशानी और बढ़ा रहा है। इस बात की भी है कि कहीं सीबीआई की रिमांड के दौरान भोला यादव बड़े राज ना खोल दें। शायद यही वजह है कि इस बार भोला यादव की गिरफ्तारी होने के बावजूद लालू परिवार अपनी जुबान खोलने से डर रहा है। बीजेपी और सीबीआई के खिलाफ फिलहाल लालू का कुनबा इसलिए भी कुछ नहीं बोलना चाहता कि अगर उनकी तरफ से बयान आता है तो भोला यादव की मुश्किलें रिमांड में बढ़ जाएंगी।