ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा JDU, BJP की तरफ...

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा JDU, BJP की तरफ से दो मंत्री पद की मांग रिजेक्ट होने के बाद लिया फैसला

07-Aug-2022 02:52 PM

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों जनता दल यूनाइटेड के नेता आरसीपी सिंह का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा हुआ था। आरसीपी सिंह का राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद जेडीयू कोटा से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल इकलौते चेहरे की पारी खत्म हो गई थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब नए सिरे से जेडीयू की तरफ से कुछ लोगों की एंट्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो सकती है। लेकिन अब जनता दल यूनाइटेड ने यह तय किया है कि केंद्रीय कैबिनेट में उसका प्रतिनिधित्व नहीं होगा।


दरअसल फर्स्ट बिहार आपको पहले ही बता चुका है कि जेडीयू एक बार फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद दे चाहता था। जेडीयू की तरफ से कम से कम 1 कैबिनेट स्तर का मंत्री पद और दूसरे राज्य मंत्री की डिमांड थी लेकिन बीजेपी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया नतीजा यह हुआ कि अब जेडीयू ने एकतरफा ऐलान कर दिया है कि केंद्रीय कैबिनेट में वह शामिल नहीं होगी।


जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि हम केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए जनता दल यूनाइटेड को जो उचित सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। इसलिए हमने तय किया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में हम शामिल नहीं होंगे। हालांकि बीजेपी के साथ बिहार का गठबंधन चलते रहने की बात उन्होंने कही है।