ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / बड़ा फैसला ले सकते हैं नीतीश, JDU कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक...

बड़ा फैसला ले सकते हैं नीतीश, JDU कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक शुरू..विधानमंडल दल की भी बैठक बुलाई

20-May-2022 04:55 PM

 PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार वालों के ऊपर सीबीआई ने शिकंजा कसा। सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने आज सुबह से लालू परिवार के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की और उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर इस वक्त जेडीयू के प्रमुख नेताओं की बैठक चल रही है बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद हैं साथ ही साथ जदयू कोटे से सभी मंत्रियों को भी इसमें बुलाया गया है हालांकि बैठक के बारे में अधिकारिक तौर पर राज्यसभा चुनाव की बात कही गई है 


लेकिन जेडीयू का इतिहास बताता है कि राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन को लेकर कभी भी इस तरह की बैठक नहीं बुलाई गई अब सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक विधानमंडल दल की भी बैठक बुलाई जा सकती है यानी नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।


बैठक में परबत्ता के विधायक संजीव कुमार सिंह मौजूद हैं। हरलाखी विधायक सुधांशु कुमार, बिहारीगंज के विधायक निरंजन कुमार, आलम नगर के विधायक नरेंद्र नारायण यादव, तारापुर के विधायक राजीव कुमार और जेडीयू विधायक जीतेंद्र भी मौजूद हैं।