BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
29-Jan-2024 02:10 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन को छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाने और बिहार में एनडीए की नई सरकार बनाने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा था कि ‘अभी खेल शुरू हुआ है, खेला अभी बाकी है। नीतीश के पाला बदलने के बाद तेजस्वी ने ऐसा कहा था। बिहार के डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय सिन्हा ने तेजस्वी के इस बयान पर पलटवार किया है। कहा है कि तेजस्वी बचपन में खेल नहीं सके..जब खेलने का समय था तब पूरा खेल नहीं पाए..राजनीति में कहां से खेल पाएंगे..
विजय सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि पूरी तरह से 40 के 40 सीटे हमलोग जीतेंगे। बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद आखिरकार तेजस्वी यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी। तेजस्वी ने बड़ा दावा किया कि अभी खेल शुरू हुआ है खेला अभी बाकी है। नीतीश की पार्टी को लेकर तेजस्वी ने यह भी भविष्यवाणी कर दी कि 2024 में जेडीयू नाम की पार्टी खत्म हो जाएगी।
तेजस्व ने कहा था कि हम विकास की नई नीति लेकर आए और हमने जो कहा वो किया। 17 महीने में वो काम किया जो 17 साल में नहीं हो पाया था। हमने ऐसे सीएम से काम कराया जिसके पास बिहार के लिए कोई विजन ही नहीं था। 17 महीने में ही हमने 2 लाख नियुक्ति पत्र बांटे। तेजस्वी ने भविष्यवाणी कर दी की यह देख लीजिएगा कि 2024 में जेडीयू खत्म हो जाएगी।