ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / अगस्त महीने में बिहार कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, आज की बैठक में...

अगस्त महीने में बिहार कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, आज की बैठक में सांगठनिक चुनाव पर चर्चा

06-Feb-2022 02:08 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA : बिहार में लगातार कमजोर होती जा रही कांग्रेस ने अब संगठन को मजबूत करने के लिए नई रणनीति बनाई है. पार्टी के प्रदेश स्तर के तमाम बड़े नेताओं ने आज सदाकत आश्रम में बैठक की. इस बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई. साथ ही साथ संगठन के चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. 


बैठक में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रिपुन बोरा के अलावे सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नरेश कुमार भी मौजूद रहे. इन दोनों की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने अपनी राय रखी.


बिहार प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर अपना ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. ब्लॉक स्तर से शुरू होने वाला संगठन का चुनाव अगस्त महीने में प्रदेश स्तर तक पहुंच कर खत्म हो जाएगा. अगस्त महीने में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा और इसके साथ ही बिहार प्रदेश को नया कांग्रेस अध्यक्ष एवं मिल जाएगा. इसके पहले मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को हटाए जाने या उनके इस्तीफे को लेकर कई बार चर्चाएं होती रही लेकिन आखिरकार मदन मोहन झा अब अपना कार्यकाल पूरा करने की तरफ बढ़ रहे हैं.


बिहार कांग्रेस की तरफ से मौजूदा वक्त में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. नवंबर महीने से शुरू हुआ सदस्यता अभियान अगले 31 मार्च तक चलेगा. इस दौरान पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं और कांग्रेस की तरफ से इसे डिजिटल और मैनुअल दोनों तरीके से चलाया जा रहा है. इसके बाद संगठन चुनाव की शुरुआत होगी. संगठन चुनाव के पहले वोटर लिस्ट तैयार किया जाएगा और उसके बाद कांग्रेस में बदलाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा.