ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / politics / आरा: डॉक्टरों के साथ दुर्व्यहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- आर.के.सिंह

आरा: डॉक्टरों के साथ दुर्व्यहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- आर.के.सिंह

24-Apr-2021 12:04 PM

By Chandan

ARRAH: केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के.सिंह ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान पीपीई कीट पहनकर वे अस्पताल के हर वार्ड में गए और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों से भी बातचीत की। सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि डॉक्टर अपनी जान खतरे में डालकर महामारी के इस समय में मरीजों की सेवा कर रहे है। ऐसे में यदि डॉक्टरों पर हमला किया गया तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और हंगामा करने वालों चेतावनी देते हुए केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को जेल भी भेजा जाएगा जहां वे जेल में पीटेंगे। 


news image


गौरतलब है कि महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। यही नहीं इमरजेंसी वार्ड के ओटी में भी लोगों ने तोड़फोड़ की। हंगामा को देखते हुए इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए थे। लेकिन घटना के छह घंटे बाद आज सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गयी है। आज केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे  डॉक्टरों और कर्मचारियों पर हो रहे हमले पर केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हंगामा करने और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।    

news image