ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / politics / अपनी संपत्ति लालू यादव को गिफ्ट करेंगे सुशील मोदी, कर दिया ऐलान

अपनी संपत्ति लालू यादव को गिफ्ट करेंगे सुशील मोदी, कर दिया ऐलान

20-Aug-2022 03:27 PM

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से ही सत्ता दल और विपक्षी पार्टियों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब दिया है। सुशील मोदी ने अपनी संपत्ति लालू परिवार को गिफ़्ट करने का ऐलान कर दिया है।



सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि 'पटना का खेतान मार्केट लालूजी की कृपा से 1995 में तैयार हुआ। लोदीपुर का मॉल किसका है मुझे पता नहीं। ये दोनो संपत्ति यदि मेरी या मेरे परिवार की है तो आज ही मैं लालू परिवार को गिफ़्ट करने के लिए तैयार हूँ। झूठा आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुक़दमा करूंगा।'



गौरतलब है कि रामानंद यादव ने पिछले दिनों कहा था कि सुशील मोदी जुमलाबाज हैं। उसके जैसा दबंग अभी तक कोई नहीं है। बिहार के डिप्टी सीएम रहते सुशील मोदी ने लोदीपुर और खेतान मार्केट की जमीन पर कब्जा जमाया। इस बात से ही सुशील मोदी की दबंगता का पता चलता है लेकिन हम छोड़ेंगे नहीं उनके साथ-साथ पत्नी, भाई और भाई की पत्नी की संपत्ति की जांच करारूंगा।  वहीं, अब इस मामले पर सुशील मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।