ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / अपने ऊपर लगे आरोप को आरसीपी सिंह ने निराधार बताया, कहा- जमीन खरीद...

अपने ऊपर लगे आरोप को आरसीपी सिंह ने निराधार बताया, कहा- जमीन खरीद में नहीं हुई गड़बड़ी

06-Aug-2022 02:05 PM

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उन्ही की पार्टी ने ही उनके खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने स्‍पष्‍टीकरण की मांग की है। हालांकि आरसीपी सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।


आरसीपी सिंह से नालंदा जदयू के दो कार्यकर्ताओं की शिकायत का जवाब देने को कहा है। आरसीपी सिंह पर यह आरोप है कि 2013 से 2022 तक उन्होंने कई जमीन की खरीदा है और अकूत संपत्ति बनाई है। हालांकि आरसीपी सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो बेटी लिपि सिंह और लता सिंह के नाम से जमीन खरीदी है जिसमें किसी तरह की गड़बड़ी की बात नहीं है। 


JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को उनकी ही पार्टी की तरफ से नोटिस जारी कर यह पूछा गया था कि 2013-2022 के बीच इतनी संपत्ति उन्होंने कैसे बनाई? मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी एक बेटी आईपीएस और दूसरी अधिवक्ता है। 2010 से ही दोनों बेटियां इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करती आ रही हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पिता भी सरकारी नौकरी में थे। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति हमारी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी।


आरसीपी सिंह ने कहा कि जमीन की खरीद कई टुकड़े में हुई थी। कुछ मामला जमीन के बदले जमीन का भी है। शहर की तुलना में गांव की जमीन सस्ती होती है। जमीन खरीद में उनके बैंक अकाउंट से एक रुपये का भी लेन-देन नहीं हुआ है। हमारे ऊपर जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं वो निराधार है।