BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
19-May-2022 02:10 PM
PATNA: राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू ने पार्टी कार्यकर्ता अनिल हेगड़े को मैदान में उतारा है। गुरुवार को हेगड़े ने नामांकन भी किया। अनिल हेगड़े के नामांकन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता शामिल हुए। ऐसा माना जा रहा है कि अनिल हेगड़े निर्विरोध ही चुन लिये जाएंगे। अनिल हेगड़े की उम्मीदवारी को लेकर एनडीए में खुशी का माहौल है। एक पार्टी कार्यकर्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से एनडीए के नेता काफी खुश हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दे रहे हैं। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और मंत्री प्रमोद कुमार ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद और बधाई दिया है।
अनिल हेगड़े के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अनिल हेगड़े एक अनुभवी नेता और कार्यकर्ता हैं। रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर वे काम किए हैं। पार्टी में हर कोई उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के रूप में पाकर खुश है। सीएम ने कहा कि वो एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने कभी खुद से कुछ नहीं मांगा। निस्वार्थ उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है। इस बार पार्टी के ही लोगों ने इच्छा व्यक्त किया कि हेगड़े को एक मौका दिया जाना चाहिए। जिसके बाद हमने यह फैसला लिया है।
हेगड़े को राज्यसभा भेजे जाने के नीतीश के फैसले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी प्रतिक्रिया दिया है। रेणुदेवी ने कहा कि नीतीश जी और उनकी पार्टी को हम धन्यवाद देते हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए बीताने वाले कार्यकर्ता अनिल हेगड़े को सम्मान देने का काम किया है।
वही बिहार के कानून मंत्री प्रमोद कुमार ने एक उदाहरण देकर मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की। मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रभू राम के दो पुत्र थे एक लव और दूसरा कुश। लेकिन लव और कुश को आज हमलोग नहीं पुजते है जब यह भी पता होगा कि राम के सेवक हनुमान थे। आज पूरा देश हनुमान को पूजता है। उसी तरह जो पार्टी के सेवक अनिल हेगड़े जो 37 वर्षों से रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस के साथ काम किये हैं। वैसे कार्यकर्ता को आज राज्यसभा भेजकर सेवक को एक स्थान देने की दिशा में जो काम नीतीश कुमार ने किया है वह रामराज के सेवक के समान है। प्रभू राम जब जल समाधी ले रहे थे तब हनुमान जी भी साथ जा रहे थे। तब प्रभू राम ने कहा था कि हे हनुमान तुम अभी जल समाधी मत लो। तुम कलयुग के भगवान हो। तुम्हारा ही अनुकरण पूरा देश करेगा तो आज एनडीए के सेवक अनिल हेगड़े को सम्मान देने का काम किया गया है। जहां आज लोग सिर्फ अपने-अपने परिवार के बारे में सोचते हैं वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है इसके लिए उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद और बधाई है।