ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / अमित शाह ने दूर की चिराग की नाराजगी: कल जेपी नड्डा लोजपा प्रमुख...

अमित शाह ने दूर की चिराग की नाराजगी: कल जेपी नड्डा लोजपा प्रमुख को साथ लेकर पटना आयेंगे, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे

27-Jan-2024 05:23 PM

By First Bihar

PATNA: पिछले चार सालों से नीतीश विरोधी राजनीति कर रहे चिराग पासवान की चिंताओं और नाराजगी को आखिरकार बीजेपी ने दूर कर दिया है. बड़ी खबर ये आ रही है कि चिराग पासवान 28 जनवरी को नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें अपने साथ चार्टर प्लेन में बिठा कर लायेंगे.


बीजेपी सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर आ रही है. दरअसल चिराग पासवान ने आज सुबह अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में चिराग पासवान ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कारण लोजपा को 2020 में अलग स्टैंड लेना पड़ा था. लोजपा ने अलग चुनाव लड़ा था. चिराग पासवान ने अमित शाह को कहा कि अब जब बीजेपी फिर से नीतीश कुमार के साथ जा रही है तो इसका खामियाजा उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) को भुगतना पड़ सकता है.


सूत्र बता रहें कि अमित शाह ने विस्तार से समझाया कि नीतीश कुमार के साथ जाने की कौन सी मजबूरी है. अमित शाह ने कई दफे चिराग पासवान को आश्वासन दिलाया कि गठबंधन में उनकी उपेक्षा नहीं की जायेगी. लोकसभा चुनाव में जब सीट शेयरिंग होगी तो चिराग पासवान की पार्टी को कम सीटें नहीं दी जायेंगी. एनडीए के सारे घटक दलों से राय मशविरा कर सीटों की संख्या तय की जायेगी.


नड्डा जी-चिराग को साथ लेकर जाइये

बीजेपी के एक नेता ने बताया कि चिराग पासवान 28 जनवरी को होने वाले नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को राजी नहीं थे. लेकिन अमित शाह ने उन्हें मनाया. अमित शाह ने चिराग पासवान के सामने ही जेपी नड्डा को कहा कि वे चिराग पासवान को साथ लेकर 28 जनवरी को पटना जायें. यानि जेपी नड्डा और चिराग पासवान एक साथ पटना आय़ेंगे और नयी सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.