बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-Dec-2022 06:30 AM
PATNA: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है। विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहला शीतकालीन सत्र होगा।बीजेपी कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा करेगी जिसमें क्राइम, शराबबंदी कानून, बेरोजगारी, कृषि समेत कई मुद्दे शामिल होंगे। ये सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि आज मोकामा, गोपालगंज और कुढ़नी के तीन उपचुनावों के विजेता विधानसभा सदस्य के रूप में शपथग्रहण करेंगे।
सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ये आरोप लगाया था कि सत्र को जानबूझकर छोटा रखा गया है ताकि सरकार विपक्ष के सवालों से बच सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं का मनोबल इस समय ऊंचा है, क्योंकि उन्होंने राज्य में तीन में से दो उपचुनाव में जीत हासिल की है।
वहीं, शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी सातवें चरण की बहाली को लेकर बिहार में महाआंदोलन का ऐलान कर रखा है। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार हमारे मांग पूरी नहीं करती है तो हम सदन में हंगामा करेंगे और सदन चलने नहीं देंगे। आपको बता दें, ये 17वीं विधानसभा का सातवां सत्र है।
13 दिसंबर को शपथग्रहण के बाद 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक और कई राजकीय काम निपटाए जाएंगे। वहीं, 16 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 202223 के द्वितीय अनुपूरक व्यय व्यय विवरणी पर वाद विवाद, मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक पास किए जाएंगे। हालांकि 17 और 18 दिसंबर को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। लेकिन, 19 दिसंबर, सोमवार को गैर सरकारी सदस्यों के काम संकल्प विधानसभा में लाए जाएंगे। इन पांचों दिनों के लिए प्रभारी मंत्रियों के विभाग बांट दिए गए हैं।