सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
06-Jun-2024 01:46 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है। ऐसे में अब एनडीए के पुराने सहयोगी ने पीएम मोदी ने बड़ी मांग रख दी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के सांसद रामदास अठावले ने भी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मांगा है। इससे पहले चर्चा यह भी है कि जेडीयू और टीडीपी जैसे दलों ने भी कई मंत्रालयों की मांग की है।
दरअसल, रामदास अठावले ने कहा कि 'रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया बाबा साहेब अंबेडकर की पार्टी है और मोदी जी ने अंबडेकर जी औऱ संविधान को बचाने के लिए बहुत से काम किए हैं। इसलिए इस वक्त हमारी मांग है कि मैं लगातार 8 साल से राज्यमंत्री हूं, मेरी पार्टी देशभर में काम करती है और मेरी पार्टी एनडीए के साथ पूरी ईमानदारी के साथ रही है। महाराष्ट्र में हमने बिना कोई सीट के चुनाव मैदान में उतरे एनडीए को समर्थन दिया है। ऐसे में इस बार मुझे कैबिनेट मंत्री का पद मिलना चाहिए और उसमें अगर सोशल जस्टिस मिलता है तो बहुत अच्छी बात होगी। इसके अलावा अगर लेबर मिनिस्ट्री या अल्पसंख्यक मंत्रालय मिलता है तो भी ठीक है।
वहीं, अठावले ने आगे कहा कि 'कैबिनेट मंत्रालय हमें मिलता है तो दलित समाज में एक अच्छा वातावरण तैयार हो सकता है। मुझे देवेंद्र फडणवीस ने भी वादा किया था कि हम आपको एक भी सीट नहीं दे रहे हैं। लेकिन कैबिनेट मंत्री पद के लिए आप प्रयत्न कीजिएगा। ऐसा उन्होंने हमें आश्वासन दिया था।'हालांकि अभी तक मेरी बीजेपी नेताओं से कोई बात नहीं हो पाई है। मैं अब अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलूंगा।