खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Jul-2023 05:29 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार शरीफ के शीतला मैरिज हॉल में युवा राजद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मौजूद थे। इस दौरान हत्या के आरोपी अरुणेश यादव भी इस बैठक में शामिल रहे। लेकिन इसकी भवन नालंदा पुलिस को भी नहीं हुई। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक की मां को लगी वो बैठक में पहुंच गई और हंगामा करने लगी। बावजूद इसके अरुणेश यादव को पुलिस गिरफ्तार करने में असफल रही।
बता दें कि 13 जून को देवीसराय स्थित एक पोल्ट्री फार्म में सोए मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दीपनगर थाने में राजद नेता अरुण यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस द्वारा उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। और आज वह राजद की बैठक में शामिल हुआ और बड़े आराम से बैठक खत्म होने के बाद चलता बना। महिला बैठक के दौरान रोती रही गिड़गिराती रही लेकिन उसकी सुनने वाला तक कोई नहीं था।
महिला को यह लगा था कि बैठक में कई राजद नेता मौजूद हैं जो उनकी मदद करेंगे और राजद नेता अरुणेश यादव पर कार्रवाई की पहल करेंगे। लेकिन बाद में पता चला कि सभी नेता अरुणेश को बचाने में लगे हैं। यही कारण है कि रोती बिलखती महिला को किसी ने चुप तक नहीं कराया। वह न्याय की मांग करती रही लेकिन उसके आंसू पोछने तक राजद का कोई नेता सामने नहीं आया। ऐसे में सामाजिक न्याय की बात करने वाली राष्ट्रीय जनता दल पर बड़ा सवाल उठ रहा है।
