ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: शराब पार्टी के बाद युवक की बेरहमी से हत्या, आपसी रंजिश...

Bihar News: शराब पार्टी के बाद युवक की बेरहमी से हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका

25-Dec-2024 06:14 PM

By First Bihar

GAYA: गया में एक बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को बधार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से देसी शराब बनाने के साक्ष्य मिले हैं। शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के फुलसाथर गांव की है।


मृतक की पहचान फुलसाथर गांव निवासी 30 वर्षीय रामाशिष यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। सोमवार को वह अपने घर से खेत की तरफ गया था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा और बाद में उसका शव मिला है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।


मृतक के परिजनों का कहना है कि रामाशीष को पहले शराब पिलाई गई और फिर गमछे से गला घोंट कर मार दिया गया। मृतक के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस को मौके पर देसी शराब बनाने के प्रमाण मिले हैं। घटनास्थल से तीन जोड़ी चप्पल बरामद हुई हैं, जिनमें से एक महिला की और दो पुरुषों की बताई जा रही है। 


पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए टंडवा गांव की एक महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। घटना स्थल के लिए एसएसपी सिटी रवाना हो चुकी हैं। परिजनों और ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।


लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिससे अपराध की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। उधर, मृतक  के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारों को को गिरफ्तार करे। पुलिस ने हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है। 

रिपोर्ट- नितम राज (गया)