ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

‘योग इकोनॉमी को बढ़ती देख रही दुनिया’ विश्व योग दिवस के 10 साल की यात्रा पर बोले पीएम मोदी

‘योग इकोनॉमी को बढ़ती देख रही दुनिया’ विश्व योग दिवस के 10 साल की यात्रा पर बोले पीएम मोदी

21-Jun-2024 10:25 AM

By First Bihar

DESK: विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में योगाभ्यास किया। 10वें योग दिवस पर प्रधानमंत्री ने वज्रासन से लेकर बलासन, शलभासन समेत कई तरह के योग किए।


योग दिवस कार्यक्रम को संबोधिथ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग से जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में महसूस कर रहा हूं। कश्मीर की धरती से दुनिया के कोने-कोने में योग करने वाले लोगों को बधाई देता हूं। विश्व योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुका है। मैंने 2014 में यूएन में विश्व योग दिवस का प्रस्ताव रखा था जिसका 177 देशों ने समर्थन किया था और तब से योग दिवस लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है।


उन्होंने कहा कि योग से नए अवसर पैदा हुए हैं। योग केवल विद्या ही नहीं बल्कि विज्ञान है। योग पर अब रिसर्च हो रहा है और योग टूरिज्म का नया ट्रेंड बन गया है। सूचना और संचार के युग में ध्यान करना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में योग बहुत ही जरूरी है। इस साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योग शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश और दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और संस्थानों में योग पर रिसर्च हो रहा है।