न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ
29-Apr-2024 09:00 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के नामांकन के बाद एक जनसभा को एनडीए घटक दल के तमाम नेताओं संबोधित किया। इस दौरान मंच पर जदयू, बीजेपी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा,लोजपा रामविलास और हम पार्टी के नेताओं ने मतदाताओं से लवली आनंद को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव लालटेन बुझाने के लिए है। बिहार की जनता समझदार है अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है। बिहार की जनता ने इनके जंगलराज को देखा है अब वही दिन दोबारा आने नहीं देंगे।
शिवहर लोकसभा के ढाका विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने विभाग को भी नहीं छोड़ा वहां भी भ्रष्टाचार किया। ये लोग आतंकी भष्टाचार को हमेशा बढ़ावा देते रहे है। इनके पिता लालू यादव हमेशा मजाकिया और फूहड़पन अंदाज में बात करते हैं लेकिन बिहार की जनता उनके बारे में सब कुछ जानती है। इनके झांसे में अब ये आने वाले नहीं है।
वही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा और पिछड़ा को उसका हक दिलाने का काम किया है। नीतीश ने गरीबों वंचितों के लिए काम किया है। लेकिन कुछ लोग जनता को भ्रमित करने में लगे हैं लेकिन जनता इनके चक्कर में पड़ने वाली नहीं है।