ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

यह कैसा सुशासन ? राज्य में सुबह - सुबह ही दो मर्डर, छोटे भाई ने बड़े को मारी गोली; बदमाशों ने गोली मार स्टूडेंट को भी उतारा मौत के घाट

17-Aug-2023 09:51 AM

By First Bihar

ARWAL : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने कल मंसूबों को अंजाम नहीं देते हो। आज अहले सुबह ही रात में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पहली घटना अरवल से जुड़ी हुई है दूसरी घटना मोतिहारी से निकलकर सामने आया है।


मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में गुरुवार पौ फटते ही दो मर्डर हो गए। अरवल जिले के करपी में एक शख्स ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी वारदात मोतिहारी की है। यहां मधुबन में कोचिंग पढ़ाई करने जा रहे 10वीं के छात्र की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह इन दो वारदातों से राज्य की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।


जानकारी के मुताबिक, अरवल जिले के करपी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में गुरुवार अहले सुबह छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के चार भाई हैं। मृतक कृष्ण मुरारी सिंह मंझीलें भाई थे। जबकि सबसे छोटे भाई जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार की सुबह उस समय गोली मार दी जब कृष्ण मुरारी भैंस का दूध दुहने जा रहे थे। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। 


कोचिंग जा रहे छात्र को गोलियों से भूना

वहीं, दूसरी घटना पूर्वी चंपारण जिले से जुड़ा हुआ है। जहां मधुबन में कोचिंग जा रहे छात्र की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई। वारदात मधुबन कृष्णानगर पुल के पास की है। मृतक की पहचान फेनहरा थाना इलाके के मनपुरवा गांव निवासी बसंत सिंह के बेटे लक्ष्य सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 16 साल थी और वह मधुबन सेंट्रल स्कूल में 10वीं में पढ़ाई कर रहा था। लक्ष्य साइकिल पर सवार होकर कृष्णानगर गांव से मधुबन में कोचिंग की पढ़ाई करने जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसको तीन गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।