ब्रेकिंग न्यूज़

अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक की याद में Anupam Kher ने शुरू किया यह नेक काम, अब विश्व भर में हो रही सराहना Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bird Flu: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अंडा खाना कितना सेफ? जानिए... एक्सपर्ट की राय Bihar News: स्थगित हुई बिहार के इस विश्वविद्यालय की परीक्षा, नई तिथि को लेकर आया अहम अपडेट Bihar News: पैसे लेकर शराब तस्कर को छोड़ना दारोगा को पड़ा भारी, अब इतने वर्षों तक भुगतना होगा परिणाम Bihar Crime News: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे ससुर को बहू ने ठिकाने लगाया, दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला खूनी खेल Bihar Crime News: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे ससुर को बहू ने ठिकाने लगाया, दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला खूनी खेल Bihar Transport: बेतिया डीटीओ का ट्रांसफर...करप्शन में लिप्त 'महिला एमवीआई' अब भी कुर्सी पर ! 1.20 लाख की मासिक रिश्वतखोरी का ऑडियो लीक होने पर DM ने कराया था केस, परिवहन विभाग से निलंबन की थी सिफारिश Viral News: AI से प्यार, फिर डेट और अब शादी! महिला ने अपने चैटबॉट बॉयफ्रेंड से की सगाई, वायरल हुआ पोस्ट

Women’s Day : घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची विधायक, अनोखे अंदाज के लिए हैं मशहूर

Women’s Day : घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची विधायक, अनोखे अंदाज के लिए हैं मशहूर

08-Mar-2022 04:25 PM

RANCHI : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का अनोखा अंदाज देखने को मिला। बड़कागांव में कांग्रेस विधायक मंगलवार को घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। अपने अनोखे अंदाज के लिए विधायक अंबा प्रसाद आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।


उन्होंने कहा कि महिला दिवस के दिन उन्हे गर्व की अनुभूति हो रही है। महिलाएं अब पहले की तरह कमजोर नहीं रहीं। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वे अपने काम के बदौलत आगे बढ़ रही हैं।


उन्होंने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को खुद को सशक्त बनाना होगा ताकि वे उस ऊंचाई तक पहुंच सकें, जिसकी वे हकदार हैं। महिलाओं को गर्व होना चाहिए कि देश की तरक्की में अपना अहम योगदान दे रही हैं। 


गौरतलब है कि पहली बार साल 1911 में महिला दिवस मनाया गया था। इस दिन को लेकर लोगों का नजरिया अलग अलग है। कुछ लोग इस दिन को मनाने का कारण नारीवाद को मानते हैं। हालांकि, इसकी जड़ें श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हुई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ये दिन मनाया जाता है।