मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Dec-2024 12:41 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में ग्रुप लोन से तंग आकर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला के परिजनों ने निजी फाइनेंस कंपनी पर गाली गलौज करने और पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक महिला की पहचान पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के मोगलिया पुरंदहा पूर्व पंचायत के बरैना यादव टोल वार्ड नम्बर 08 निवासी लवकुश महतो की 28 वर्षीय पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोहन फाइनांस से मृतक महिला ने 45 हजार रुपए लोन लिया था जिसका मासिक किस्ती 2500 रुपए चल रहा था। किस्त का पैसा चुकाने में महिला असमर्थ थी।
उक्त फाइनांस का कर्मी लोन किस्ती के लिए शुक्रवार को भी मृतक महिला के घर आया था लेकिन महिला की हालत खराब रहने से वह क़िस्त जमा नहीं कर पाई। जिसके बाद महिला ने कर्ज से तंग आकर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर अपने घर मे साड़ी का फंदा डालकर खुदखुसी कर ली।
घटना के संबंध में मृतिका के ससुर अनमोल महतो ने बताया कि सितंबर महीना में वह लोन ली थी। दो महीना सही से किस्त का पैसा चुकाया गया। इसके बाद तीसरा महीना दिसंबर में मंगलवार को किस्त का पैसा देना था। नहीं देने पर ग्रुप लोन वाले गाली गलौज करके चले गए थे। महिला ने एक दिन का समय मांगा था कि लह रुपया भेज देगी। इसके बाद फोन के जरिए से भी काफी तंग किया गया। इस दबाव में आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
स्थानीय वार्ड सदस्य अनीता देवी ने बताया कि महिला बेबी देवी पहले से भी 5 या 6 समूह का लोन चला रही थी और इस वजह से काफी तनाव में रहती थी l महिला के परिवार में सास और दो बच्चों के साथ महिला ही सिर्फ घर में थी और उसका पति बाहर कमाने के लिए गए हैं l
इस संबंध में पूछे जाने पर सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच सरसी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। परिजन आवेदन में जो भी लिखकर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को शनिवार की सुबह पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।