ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

नए प्रेमी के लिए पति की कर दी हत्या, डेड बॉडी को घर में ही दफनाया

नए प्रेमी के लिए पति की कर दी हत्या, डेड बॉडी को घर में ही दफनाया

09-Jul-2019 09:32 AM

By 3

BHAGALPUR: जिले में बड़ी रमासी गांव में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की हत्या कर शव को घर में गाड़ दिया. हत्या को छिपाने के लिए महिला ने पति कैलू दास के लापता होने की रिपोर्ट भी लिखा लाई. लेकिन, घर से बदबू आने के बाद इस मामले का खुलासा हो गया. बताया जाता है कि महिला के घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को जमीन खोद कर निकाला. पुलिस ने इस मामले में महिला सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सनोहला थाना इलाके के बड़ी रमासी गांव में कैलू दास होटल चलाता था. उसकी पत्नी सरिता देवी का कई लोगो से अबैध संबंध थे, जिसको लेकर मृतक कैलू दास का कई बार अपनी पत्नी से झगड़ा भी होता था. इसी वजह से सरिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कैलू की हत्या कर दी. सरिता देवी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है. महिला ने बताया कि पलवा गांव के दिनेश यादव से मेरा अवैध संबंध था. एक माह पूर्व हम दोनों को पति ने एक साथ देख लिया था. उस दिन दिनेश यादव और मेरे पति में काफी झगड़ा हुआ. उस दिन से दिनेश मेरे पास नहीं आता था, पर फोन पर ही हमारी बात होती थी. शुक्रवार की रात सब घर में सोये थे. मैंने दिनेश को फोन कर घर बुलाया और पति की हत्या कर दी. इसके बाद कुदाल से गड्ढा खोद शव को घर में ही गाड़ दिया. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट