छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
22-Dec-2024 03:04 PM
By First Bihar
RAMGARH: झारखंड के रामगढ़ में एक बीजेपी नेता की पोल से बांधकर पिटाई (BJP leader beaten) करने का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाय। बाद में पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
दरअसल, रामगढ़ के बीजेपी जिला महामंत्री सह भूईयां घटवाल समाज के नेता जीतलाल राय शनिवार को जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए रामगढ़ बाजार के लखनपुर रोड पहुंचे थे, जहां राघव राय के परिजनों ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता को खंभे से बांधकर पीटा।
बीजेपी नेता लोगों से पुलिस को सूचना देने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी नेता को लोगों के चंगूल से आजाद कराया और उन्हें अपने साथ थाने ले गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी नेता के समर्थक और परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए।
थाने में पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान विरोधी पक्ष की एक युवती गिर गई, जिसके कारण उसका हाथ टूट गया। इस घटना के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब हंगामा मचाया।
हंगामें की खबर मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और जाम को खत्म कराया गया। बीजेपी नेता के समर्थकों ने आरोपी राघव राय के घर पहुंचकर घर के बार खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की है। बीजेपी नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।