Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
27-Nov-2023 07:43 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां जिले में रहस्यमयी बीमारी प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है। जिसकी पड़ताल अब WHO की टीम करेगी। इस बीमारी के लक्षण चिकनगुनिया से मिलते-जुलते हैं। बुखार, जोड़ों के दर्द के साथ मौतें हो रही हैं। जहां एक महीने के भीतर 377 लोग बीमार पड़ चुके हैं। ऐसे में अब डब्ल्यूएचओ की टीम इस बीमारी की पड़ताल करेगी।
दरअसल, गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने जानकारी देत हुए बताया कि बीमारी के लक्षण चिकनगुनिया से मिलते-जुलते हैं। बुखार, चकत्ते और जोड़ों के दर्द के साथ मौतें हो रही हैं। ऐसे में अब डब्ल्यूएचओ की टीम इस क्षेत्र की जांच करेगी और चिकनगुनिया के फैलने के कारणों का पता लगाएगी। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में एकत्र किए गए नमूनों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल की वायरोलॉजी प्रयोगशाला में भेजा गया, जिसने वेक्टर जनित बीमारी की पुष्टि की है।
मालूम हो कि, दिवाली के इस क्षेत्र में ये रहस्यमयी बीमारी फैली। जिसमें 2-4 दिनों के लिए बुखार और चकत्ते के अलावा ऊपरी और निचले अंगों और जोड़ों का दर्द देखा गया। कुछ मामलों में घुटनों और टखने पर भी असर पड़ता। लोगों की शिकायत पर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की थी। डॉक्टरों की टीम ने इलाके से 10 ब्लड सैंपल्स जमा किए हैं। उसके बाद इसे PMCH की वायरोलॉजी लैब में भेजा गया है।
आपको बताते चलें कि, पटवा डोली इलाके में बढ़ते मामलों के बाद जिला प्रशासन ने मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी को फैलने से रोकने के लिए मेलाथियोन और टैमीफोस लार्विसाइडल का छिड़काव किया गया है। साथ ही मेडिकल टीमों को भी तैनात किया है। जिन्होंने घर-घर जाकर पेरासिटामोल, सूजन-रोधी दवाएं मुफ्त में बांटी।