ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चला S-Drive अभियान, 80 वाहन जब्त, 1.93 करोड़ का जुर्माना

Bihar News: बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व विभाग ने 11 जुलाई 2025 को राज्यव्यापी S-Drive अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खनन एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2025 को एक संगठित और राज्यव्यापी विशेष छापेमारी अभियान (S-Drive) का संचालन किया गया। यह अभियान राज्य के सभी जिलों में एक साथ चलाया गया।


इसका मुख्य उद्देश्य अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग, बगैर चालान, गीले बालू, बिना तिरपाल से ढके खनिज तथा बिना लाल पट्टी लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना था। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि खनिजों का निष्कर्षण एवं परिवहन केवल विधिसम्मत और पारदर्शी तरीके से हो।


यह छापेमारी अभियान पूरे बिहार राज्य के सभी जिलों में एक साथ चलाया गया। सभी जिलों में खनन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक स्वयं क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए निरंतर निगरानी एवं जांच कार्य में संलग्न रहे। अभियान के अंतर्गत कुल 80 वाहनों को नियम का उल्लंघन कर खनिज परिवहन करते हुए पाया गया, जिन्हें जप्त करते हुए कुल 1,93,82,637 रूपये दण्ड अधिरोपित किया गया है, जिसकी वसूली उल्लंघनकर्ताओं से की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता