ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: बिहार के 134 पुलिस अधिकारियों ने आखिर ऐसा क्या कर दिया?...

Bihar News: बिहार के 134 पुलिस अधिकारियों ने आखिर ऐसा क्या कर दिया? SSP को थाने में दर्ज कराना पड़ा केस

20-Dec-2024 05:07 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: अब तक तो आपने गुंडों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करते देखा और सुना होगा लेकिन मुजफ्फरपुर में अब पुलिस (police) ही पुलिस के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। मुजफ्फरपुर एसएसपी (ssp) ने जिले के 134 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। आखिरकार इन 134 पुलिस अधिकारियों ने कौन सा ऐसा कांड कर दिया कि एसएसपी को उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देना पड़ गया है?


दरअसल, बिहार के नवनियुक्त डीजीपी विनय कुमार (dgp vinay kumar) के सख्त निर्देश के बाद अब बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने निशाने पर अपराधियों के साथ साथ लापरवाह पुलिस अधिकारी भी आ गए हैं। मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने 134 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। इन पुलिस अधिकारियों के ऊपर जिले के 943 आपराधिक मामलों की फाइल दबाने का आरोप है।


इन सभी पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण हो चुका है और ये सभी 943 अपराधिक कांडों की फाइल अपने साथ लेकर चले गए हैं। 5 से 10 साल पुराने केस के डिस्पोजल का पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमा की नींद खुली है। वैसे सभी 134 पुलिस अफसर पर केस दर्ज किया गया है जो 943 केस का डायरी अपने साथ रखे हैं और अब तक अपने समकक्ष या थाना में जहां पहले थे जमा नहीं किया है।


इस मामले में मुजफ्फरपुर के नगर थाना,  सदर थाना, अहियापुर थाना, काजी मोहम्मदपुर थाना और शहरी इलाके से सटे मनियारी थाना में कांड दर्ज किया गया है। पूरे मामले में पूछे जाने पर नगर पुलिस उपाधीक्षक-01, सीमा देवी ने कहा कि पुराने केस डायरी को अब तक पेंडिंग रखने वाले 134 पुलिस पदाधिकारी पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी को केस डायरी जमा करने के लिए कई बार कहा गया लेकिन यह लोग नहीं सुनते हैं, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।