Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा Supaul news : शादी की खुशियों के बीच मातम, छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना
19-Sep-2019 12:17 PM
By Rahul Singh
PATNA : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपना नामांकन कर दिया है. प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वशिष्ठ नारयण सिंह ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी को सौंप दिया है. इस दौरान प्रदेश कार्यालय में मंत्री विजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह, राजीव रंजन समेत कई नेता मौजूद रहे.
2010 में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह जेडीयू के इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं. वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार बिहार में संगठन और चुनाव के अंदर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आज शाम 5 बजे नाम वापस लिए जाने की समय सीमा खत्म होने के साथ ही वशिष्ठ नारायण प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए जाएंगे.
प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी आधिकारिक ताजपोशी शुक्रवार को होने वाली राज्य परिषद की बैठक में होगी. शुक्रवार को 10 बजे से पटना के रवींद्र भवन में जेडीयू राज्य परिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नवनिर्वाचित 46 जिलाध्यक्ष राज्य परिषद के 243 सदस्यों के अलावे सभी विधायक, विधान पार्षद पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी मौजूद रहेंगे.