खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
19-Jul-2023 10:46 AM
By First Bihar
KHAGARIA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। हालांकि, बीच - बीच में इसके नियमों में बदलाव भी किया गया है। यह कानून सीएम नीतीश का ड्रीम बताया जाता है। लेकिन, अब इस कानून का उलंघन उनके ही सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही पार्टी के विधायक के परिवार के तरफ से किया जा रहा है।
दरअसल, तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के विधायक रामवृक्ष सदा के बेटे रामानुज कुमार के बाइक से शराब का अवैध कारोबार करने का मामला सामने आया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अलौली से राजद विधायक रामवृक्ष सदा के बेटे की बाइक से विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस बाइक का नंबर - BR-34Q -7144 है। इस बाइक से दर्जनों विदेशी शराब की बोतले जब्त की गई है।
वहीं, इस मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने कहा कि- BR-34Q 7144 नंबर की बाइक से शराब बरामद हुआ है। लेकिन, इस मामले में राजद विधायक के बेटे की संलिप्तता है या नहीं इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमलोगों ने बस बाइक से विदेशी शराब की बोतलों को जब्त किया है। इस मामले में विधायक के बेटे की संलिप्तता होने या नहीं होने की जानकारी परिवहन विभाग के तरफ से दिया जा सकता है।
इधर, इस मामले में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया है कि यह बाइक अलौली से राजद विधायक रामवृक्ष सदा के बेटे रामानुज कुमार के नाम से है।इस नंबर की बाइक से शराब जब्त हुआ है। ऐसा लगता है कि विधायक का बेटा शराब के कारोबार में शामिल है। लिहाजा विधायक के बेटे रामानुज कुमार के खिलाफ कार्रवाई हो। अगर आम आदमी पर कार्रवाई हो सकती है, तो विधायक के बेटे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं।