ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / वाह रे Bihar Police: पटना में पुलिस लाइन में ही चोरी हो गई,...

वाह रे Bihar Police: पटना में पुलिस लाइन में ही चोरी हो गई, हजारों जवानों के बीच कांड

20-Nov-2024 09:57 AM

By First Bihar

PATNA : लोगों को सुरक्षा देने चली बिहार पुलिस का हाल देखिए. राजधानी पटना में पुलिस लाइन में ही चोरी हो गई. बता दें कि पुलिस लाइन वह जगह होती है जहां हजारों पुलिस जवान और दारोगा-जमादार रहते हैं. पटना के एसएसपी और एसपी भी यहां बैठते हैं. पुलिस लाइन के कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है.


पुलिस लाइन में कांड

पटना के पुलिस लाइन में बड़ा कांड हो गया है. पुलिस लाइन कैंपस में खड़ी 21 गाड़ियों की बैटरीचोरी हो गई है. पटना पुलिस ने अपने काम के लिए एक ट्रैवल एजेंसी से भाड़े पर गाड़ियां ली थी. जब उस एजेंसी के लोग अपनी गाड़ी को वापस लेने पहुंचे तो पता चला कि सारी गाड़ियों का बैटरी ही गायब है. 


पुलिस का खेल जानिए

अब इस मामले में पुलिस केदिलचस्प खेल को जानिए. पुलिस लाइन में भाड़े पर गाड़ी देने वालों ने जब बैटरी चोरी होने को लेकर शिकायत की तो नया दांव चल दिया गया. पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर ने गाड़ी मालिक पर ही आरोप लगा दिया. सार्जेंट मेजर राधाकांत कुमार ने बुद्धा कॉलोनी थाने में बैटरी चोरी की FIR दर्ज कराई है. इसमें गाड़ी देने वाले ट्रैवल एजेंट को ही कसूरवार ठहरा दिया है.


सार्जेंट मेजर ने कहा है कि साल 2021 में ही क्लासिक ट्रैवल से किराया पर गाड़ी देने का करार हुआ था. 2022 के मार्च में एग्रीमेंट खत्म हो गया. इसके बाद कई बार ट्रैवल एजेंट को नोटिस दिया गया कि वे अपनी गाड़ी ले जाएं. लेकिन वे गाड़ी नहीं ले गए तो पुलिस लाइन में ही गाड़ियों को रखा गया. गाड़ी वापस करने के दौरान पता चला है कि 21 गाड़ियों की बैटरी चोरी हो गई है.


सीसीटीवी भी साफ

पुलिस लाइन में लगी गाड़ियों से बैटरी चोरी की घटना सामने आने के बाद वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया गया लेकिन उसमें कुछ नहीं दिखा. पटना की सिटी एसपी (मध्य) स्वीटी सेहरावत ने मीडिया को बताया कि गाड़ियों से बैटरी चोरी की FIR हुई है. गाड़ियों की देखभाल के लिए जिम्मेवार अधिकारी से जवाब मांगा गया है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.


वैसे सवाल ये उठ रहा है कि जहां हजारों पुलिस जवान रहते हैं वहां बाहरी चोर कैसे घुस गया. पुलिस लाइन कैंपस में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध है. फिर चोर कैसे घुसा. कहीं ये अंदर का खेल तो नहीं है, जिसके लिए बिहार पुलिस कुख्यात रही है.