ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

17 सितम्बर तक जोड़ें मतदाता सूची में नाम, नाम जोड़ने को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान

08-Sep-2019 10:51 AM

By 15

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने को लेकर 17 सितंबर तक विशेष अभियान शुरू किया है. लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज करने या किसी सुधार करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को सभी बीएलओ संबंधित मतदान केंद्रों पर 10 बजे के बाद बैठेंगे. यहां कोई भी आकर आवेदन कर सकता है. लोगों द्वारा मिले आवेदनों की जांच होगी. किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से नहीं हटे, इसके लिए जांच की जायेगी. अभी तक 35 हजार आवेदन मिल चुके हैं. जिनमें करीब 30 हजार आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 'क' में रंगीन फोटो, उम्र और निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा. मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और मतदाता सूची में सुधार के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन दिया जा सकता है. एक ही विधानसभा के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 'क' में आवेदन किया जा सकता है. प्रपत्र-6 में इमेल आइडी और मोबाइल नंबर ध्यान से लिखें, जिससे आयोग के तरफ से निर्वाचन से संबंधित अपडेट्स मिल सके. किसी भी सहायता के लिए Toll Free नंबर 1950 पर कॉन्टेक्ट किया जा सकता है.