ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / वोट ना भाट अंग्रेजी बाजा..जब रहेंगे तब हमही राजा, राजद ने नीतीश पर...

वोट ना भाट अंग्रेजी बाजा..जब रहेंगे तब हमही राजा, राजद ने नीतीश पर ली चुटकी, कहा..ये कर सकते हैं विधानसभा भंग

10-Feb-2024 03:30 PM

By First Bihar

PATNA: नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। जेडीयू विधायकों की एकजुटता को देखने के लिए मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर विधायकों को बुलाया गया था। लेकिन पांच मिनट में नीतीश कुमार बाहर निकल गये और कुछ विधायक भी भोज में शामिल नहीं हुए। जेडीयू विधायक दल की बैठक पर राजद के विधायक फतेह बहादूर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये तो ट्रेलर है अभी पूरी फिल्म बाकी है। जो 12 फरवरी को देखने को मिलेगा। वही राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार अब विधानसभा को भंग करेंगे। इसलिए तमाम विधायकों से उन्होंने अपील की है कि वो किसी के झांसे में ना पड़े। 


राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमारे पास बहुमत के आंकड़े हैं इसलिए झांसे में ना आए। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा खुलासा किया है। कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बहुमत नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब विधानसभा को भंग करेंगे। भाई वीरेन्द्र ने पार्टी के विधायकों से अपील की है कि वो किसी झांसे में ना आएं। कोशिश 20 महीने पहले विधायकी खत्म करने की हो रही है। हमारे पास बहुमत के आंकड़े हैं। 


भाई वीरेंद्र ने मीडिया के सवालों पर कहा कि राज को राज रहने दीजिए। राजद विधायक एकजुट है ये ना तो टूटने वाले हैं ना ही झूकने वाले है। जिसके साथ हैं उसके साथ जीने मरने को तैयार है। भाई वीरेंद्र ने एनडीए का मतलब जुमलेबाज पार्टी बताया। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि वोट ना भाट अंग्रेजी बाजा जब रहेंगे तो हमही राजा..उन्होंने कहा कि सदन को भंग करके नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव फिर से कराना चाहते हैं। सभी दल के माननीय विधायकों से उन्होंने आग्रह किया कि इनके मनसूबे पर पानी फेरे। क्योंकि 20 महीना समय अभी बचा हुआ है। नीतीश खुद विधान परिषद में जाएंगे। सभी विधायकों से कहना चाहेंगे कि इस पर विचार होना चाहिए और संज्ञान लेना चाहिए।