ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / सबका साथ, सबको रोजगार के मंत्र को लेकर अखिल भारतीय जनतंत्र पार्टी का...

सबका साथ, सबको रोजगार के मंत्र को लेकर अखिल भारतीय जनतंत्र पार्टी का गठन, पार्टी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा- सत्ता में आए तो देंगे सभी को रोजगार

29-Aug-2019 10:28 PM

By 9

PATNA: सबका साथ, सबको रोजगार देने के मकसद से राज्य में अखिल भारतीय जनतंत्र पार्टी का गठन किया गया है. राज्य की चुनौतियों और पार्टी के विजन की चर्चा करते हुए पार्टी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने फर्स्ट बिहार झारखंड से एक खास बातचीत में कहा कि आज बिहार कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. राज्य में उद्योग के अभाव के चलते यहां के युवाओं को बाहर जाकर महज सात से आठ हजार रुपए महीने पर काम करना पड़ता है. सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को सीएम से बहुत सी  आशा थी लेकिन नीतीश कुमार ने युवाओं के भरोसे को तोड़ा है. राज्य में एक भी उद्योग नहीं आ पाया. उन्होंने कहा कि आज राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बेहद खस्ता है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि खुद राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अपराधियों के सामने खुद को लाचार बता रहे हैं. https://youtu.be/S0NIuSsw6ic अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो राज्य में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों को दस हजार प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मदद देगी. उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि उनके राज्य का युवा बाहर जाकर लाचार होकर नौकरी करे. पार्टी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि वो बुजुर्गों और विधवाओं के पेंशन की राशि को बढ़ाना चाहते हैं जिससे उन्हें राहत मिल सके. पार्टी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वो लोग राज्य में रह रहे बाहरी लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर भेजने का काम करेगी. पटना से राजन की रिपोर्ट