सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Jul-2024 06:35 PM
By First Bihar
PATNA: विश्व युवा कौशल दिवस (वर्ल्ड यूथ स्किल डे) के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने देश के सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी देश का विकास उसके युवाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। अब युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के ज्ञान से प्रकाशित होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत के नागरिक अपनी युवा पीढ़ी को कार्यकुशल बनाने में सक्षम रहे हैं, जिसका प्रमाण प्राचीन भारत के वास्तुशिल्प एवं शिलालेख या अन्य पौराणिक वस्तुओ में देखने को मिलता है। इन कार्यकुशलता का लोहा विश्व ने भी माना है। परंतु समय के साथ हमें अपनी पौराणिक पद्धति को छोड़ सिर्फ और सिर्फ किताबी ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि हमारे युवा शिक्षित तो हैं परंतु उनमें कार्य कुशलता का अभाव है।
उन्होंने कहा कि 2014 से अबतक हुए प्रयास के बावजूद भारत की कुल आबादी में मात्र 2.5% ही औपचारिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त है, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 52%, जापान में 80% और दक्षिण कोरिया में 96% है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि विकसित देशों के विकास में युवाओं के कौशल विकास की जरूरत को समझते हुए हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।
आज इसी का परिणाम है कि भारत में रोजगार पाने में सक्षम युवाओं का प्रतिशत 2014 के 33.9 प्रतिशत से बढ़कर 51.3 प्रतिशत हो गया है। सिन्हा ने बिहार के युवाओं से अपील की है कि वह पारम्परिक शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ किसी भी एक क्षेत्र या विषय का औपचारिक कौशल प्रशिक्षण भी अवश्य हासिल करें।
ऋतुराज सिन्हा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कौशल विकास के महत्व को समझना होगा ताकि शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटकर उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण-शिक्षण से आर्थिक विकास और सामाजिक समावेश को बढ़ाकर एक विकसित भारत, विकसित बिहार की परिकल्पना को मूर्त किया जा सके।