ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वैशाली से हटाए गए SP रविरंजन, जानें किसे सौंपी गई कमान

वैशाली से हटाए गए SP रविरंजन, जानें किसे सौंपी गई कमान

03-Feb-2024 07:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन 28 जनवरी को हुआ। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और बीजेपी के दो नेता उपमुख्यमंत्री बनाए गये। नई सरकार के गठन के बाद बिहार में तबादले का दौर जारी है। वैशाली के एसपी रविरंजन को हटा दिया गया है। 


2012 बैच के आईपीएस अधिकारी और वैशाली के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार को पटना भेजा गया है। उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में पुलिस अधीक्षक (डी) बनाया गया है। वही वैशाली की कमान 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय के. शर्मा को सौंपी गयी है। 


कार्तिकेय के. शर्मा पहले अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में पुलिस अधीक्षक (डी) तैनात थे। अब वैशाली के नए एसपी बनाये गये हैं। रवि रंजन कुमार को वैशाली से पटना और कार्तिकेय के. शर्मा को पटना से वैशाली भेजा गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।  


एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद बिहार में आईएएस, आईपीएस सहित कई अधिकारियों और पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। शनिवार की शाम बिहार में बीडीओ का भी तबादला किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने कई प्रखंड विकास पदाधिकारी को इधर से उधर किया है। इसकी अधिसूचना भी ग्रामीण विकास विभाग ने जारी कर दी है। वही अब वैशाली से वहां के एसपी रविरंजन को हटा दिया गया है अब वैशाली की कमान कार्तिकेय के. शर्मा को सौंपी गयी है।