परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
26-May-2023 11:25 AM
By First Bihar
PATNA : लव जिहाद को लेकर बनी फिल्म द केरल स्टोरी अपनी राष्ट्रीय स्तर इन दिनों काफी चर्चा में है। अब आज ये फिल्म बिहार भाजपा विधायक और विधान पार्षद भी देखेंगे। भाजपा नेता दोपहर तीन बजे मोना सिनेमा के एलिफिस्टन हॉल में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने जाएंगे। जिसको लेकर सभी तैयारी कर ली गई है।
दरअसल, भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा की ओर से पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षदों को शुक्रवार को बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' दिखाए जाने का एलान किया गया है। भाजपा नेता राजधानी के गांधी मैदान के पास बने मूवी हॉल में यह फिल्म देखने जाएंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से घर्म परिवर्तन और लव जिहाद को लेकर बनाया गया है।
वहीं, इससे पहले भाजपा के सभी विधायक और विधान पार्षद विधानमंडल के विस्तारित सेंट्रल हॉल के बाहर लगे शीलापट के पास धरना प्रदर्शन कर महागठबंधन सरकार की पोल खोलेंगे। भाजपा का आरोप है कि महागठबंधन सरकार दोहरी नीति अपनाकर जनता को गुमराह कर रही है। एक तरफ महागठबंधन के नेता नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध कर रहे हैं दूसरी तरफ यह खुद कई नियमों का उलंघन कर रहे हैं।
इधर, विजय सिन्हा ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 19 विपक्षी दलों की ओर से संसद भवन के उदघाटन समारोह के बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में भी बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन का उदघाटन मुख्यमंत्री ने किया था। छत्तीसगढ़ राज्य में नवीन विधानसभा भवन का भूमि पूजन सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कराया गया था। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष गरिमामय उपस्थिति में थे।