ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / विराट हार्स: जानिये कौन है वह घोड़ा जिसे आज पीएम मोदी, राष्ट्रपति और...

विराट हार्स: जानिये कौन है वह घोड़ा जिसे आज पीएम मोदी, राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने खुद जाकर दी विदाई

26-Jan-2022 09:02 PM

DELHI: अगर आपने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित समारोह को देखा होगा तो कुछ सेकेंड के लिए खास तस्वीरें आपकी नजर में भी आयी होंगी. काले रंग के एक घोड़े के पास खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हैं. वे तीनों उस घोड़े को पुचकार रहे थे, उसे प्यार से थपथपा रहे थे. इस खास घोड़े को देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे नेताओं ने इसी तरीके से आज खास विदाई दी।


विराट है ये घोड़ा

जिस घोड़े को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री औऱ रक्षा मंत्री विदाई दे रहे थे उसका नाम विराट है. ये बेहद खास घोड़ा भारतीय सेना का हिस्सा रहा है. उसे देश की सेना के सर्वोच्च कमांडर यानि राष्ट्रपति के अंगरक्षक दस्ते में रखा गया था. देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति का ये खास अंगरक्षक रिटायर हो गया. उसकी सेवानिवृति यानि रिटायरमेंट के मौक पर विदाई देने के लिए ही राष्ट्रपति, पीएम औऱ रक्षा मंत्री खुद उसके पास पहुंचे थे. 


विराट का बड़ा काम

राष्ट्रपति के अंगरक्षक दस्ते में शामिल घोड़े विराट पर आज कमांडेंट कर्नल अनूप तिवारी सवार थे. हम आपको बता दें कि काले रंग के शानदार कदकाठी वाले घोड़े विराट  पिछले 19 सालों से सेना की सेवा में था. इन 19 सालों में वह 13वीं बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ. बताते चलें कि गणतंत्र दिवस समारोह में सबसे बेहतरीन घोड़ों को ही राष्ट्रपति के काफिले के आगे चलने वाले घुड़सवार दस्ते में शामिल किया जाता है. विराट को इसी साल 15 जनवरी को सेना दिवस की पूर्व संध्या पर ‘चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 


हम आपको बता दें कि विराट पहला घोड़ा है जिसे असाधारण सेवा और काबिलियत के लिए चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ पुरस्कार दिया गया है. इससे पहले भी विराट को अपनी योग्यता, वीरता और सेवा के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमांडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया था. आज जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री औऱ रक्षा मंत्री को ये जानकारी दी गयी कि विराट की आज ही सेवानिवृति हो रही है तो तीनों खुद उसे विदा करने पहुंचे.