खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Jun-2023 10:13 PM
By VISHWAJIT
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी गुरुवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कल होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर तंज कसा। कहा कि विपक्षी दलों में कोई बाराती नहीं है बल्कि सब के सब दूल्हे है।
उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी एकता संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी जो कि अभी वहां की मुख्यमंत्री हैं क्या वो कांग्रेस के लिए अपना सीट छोड़ेंगी। इसी तरह अन्य जगहों में जहां दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं वहां समन्वय कैसे होगा। इसलिए विपक्षी एकता की बैठक से कोई फलाफल नहीं निकलेगा।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बैठक इसी तरह है जैसे दिल मिले ना मिले हाथ मिलाते रहिए। वहीं दूसरी और उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। कहा कि 2024 के चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और विपक्षी एकता किसी भी सूरत में सफल नहीं होगी।