ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी

विपक्षी एकजुटता से घबराए हुए हैं PM मोदी, तेजस्वी यादव बोले ..... BJP को नहीं समझ आएगी हमारी गूगली, भ्रम में रहने की आदत

विपक्षी एकजुटता से घबराए हुए हैं PM मोदी, तेजस्वी यादव बोले ..... BJP को नहीं समझ आएगी हमारी गूगली, भ्रम में रहने की आदत

11-Aug-2023 11:28 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : देश के प्रधानमंत्री के तरफ से I.N.D.I.A को घमंडिया गठबंधन कहे जाने को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि - यह कोई नई बात नहीं है। उनके भाषण से सभी लोगों को निराशा हुई है।यहां लोगों को लगा था कि पीएम कुछ अच्छी बात कहेंगे।लेकिन, उनको केवल विपक्ष पर निशाना साधने से और कोई बात पल्ले नहीं पड़ा।


तेजस्वी यादव ने कहा कि - पीएम को जिस तरह से देश में बातें बतानी चाहिए थी, जो कदम उनकी सरकार को उठाना चाहिए था मणिपुर हिंसा को लेकर वह बातें उस हिसाब से उन्होंने कहीं ही नहीं। अगर वह भी पक्ष को घमंडिया गठबंधन बोल रहे हैं तो आप खुद समझ सकते हैं कि यह लोग घबराए हुए लोग हैं। डरे हुए लोग है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि, जब से विपक्षी दलों का गठबंधन बना है पूरे देश भर में विपक्ष एकजुट हुआ है। बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है वैसे देश में मजबूत हो रहा है तो भाजपा के लोग डरे हुए हैं। लेकिन नतीजा वही होना है जो बिहार में हुआ। तो पीएम तो तरफ से जो बातें कही गई वह कह सकते हैं की घबराहट का बॉडी लैंग्वेज था। उनकी बातों में कोई दम नहीं था।


इधर, पीएम मोदी के 2028 तक चुनाव जीतने की बातों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, उनको भ्रम में रहने दीजिए न भ्रम में रहने में क्या दिक्कत है? कल तक चौके छक्के की बात कर रहे थे ई  विपक्ष का गूगली उनको कहां से समझ में आएगा।